फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

205 विद्यालयों के जर्जर भवन होंगे चकाचक

विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गैसड़ी का जर्जर भवन में लगाया गया क्रास का निशान।-संवा - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा के 205 विद्यालयों के जर्जर भवनों की मरम्मत कराने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इन भवनों की नीलामी कराकर ध्वस्त कराया जाएगा। फिर नये भवनों का निर्माण कराने के लिए मूल्यांकन कराया जाएगा। इसमें होने वाले खर्च होने वाली धनराशि के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बजट मिलने के बाद नीलामी में शामिल विद्यालयों के भवनों का निर्माण व मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में परिषदीय विद्यालयों के जीर्ण-शीर्ण भवनों के नीलामी कराने व उन्हें ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा क्षेत्र सदर में 18, गैड़ास बुजुर्ग में 19, श्रीदत्तगंज में 11, शिवपुरा में 24, तुलसीपुर 39, उतरौला में 13, पचपेड़वा में 36, रेहरा बाजार व गैसड़ी में 20-20 और नगर क्षेत्र में पांच विद्यालयों को नीलामी व ध्वस्तीकरण में शामिल किया गया है। जांच में 131 विद्यालयों के भवन पूरी तरह से जर्जर पाए गए हैं। 58 विद्यालयों के भवन मरम्मत कराने के योग्य मिले हैं।
डीसी निर्माण एनके सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टेक्निकल टीम से सभी विद्यालयों के भवनों की जांच कराई गई है। जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों में जांच के दौरान 205 विद्यालयों के भवनों को जर्जर पाया गया है।
विज्ञापन

शासन से बजट मिलने के बाद शुरू होगा काम
टेक्निकल टीम की जांच रिपोर्ट को जिला स्तरीय समिति के माध्यम से शासन को उपलब्ध करा दी गई है। शासन से बजट मिलने के बाद विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। चिह्नित विद्यालयों के नये भवनों का निर्माण कराने के लिए शासन व जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर कार्यदायी संस्था का चयन कर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। डॉ. रामचंद्र, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें