फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी बिंदु तक पहुंची राप्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पहाड़ों पर भारी बारिश होने से राप्ती नदी चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गई है। पहाड़ी नालों में कटान हो रहा है। झमाझम बारिश से नगरों में जलभराव हो गया जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

डीएम श्रुति के निर्देश पर कटान प्रभावित क्षेत्र का एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, एएसपी अरविंद मिश्र व सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने भ्रमण कर पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। नगरों में जलभराव से पीड़ित लोगों ने आक्रोश जताते हुए डीएम से समस्या का निस्तारण कराने की गुहार लगाई है।
कई घंटों से हो रही झमाझम बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पहाड़ों पर भारी बारिश होने से राप्ती नदी व पहाड़ी नालों में उफान आ गया। गुरुवार को राप्ती नदी का जलस्तर 103.62 मीटर की तुलना में 103.63 मीटर तक पहुंच गया जो चेतावनी बिंदु से एक सेंटीमीटर ऊपर है।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ठठहरिया के मजरा सहतीपुरवा धोबेनिया पहाड़ी नाले के जद में आ गया है जिससे गांव के ऊपर कटान का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण नारायण, राज बहादुर, मूने, इदरीश, लाल बहादुर, साबिर अली व लेबर आदि ने बताया कि करीब 150 बीघा कृषि योग्य जमीन पहाड़ी नाले ने काट लिया है। प्रशासन को सूचना दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पहाड़ी नाले का कटान जारी है।
एडीएम, एएसपी व सदर एसडीएम ने गुरुवार को कल्यानपुर गांव का भ्रमण कर कटान पीड़ितों से मुलाकात की। एसडीएम ने उन्हें राशन किट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बाढ़ खंड की तरफ से कटान रोकने के लिए प्रबंध किए गए हैं। लेखपाल व पुलिस टीम भी साथ में मौजूद रही।
निरीक्षण में पाया गया कि राप्ती नदी का कटान जारी है। आबादी से राप्ती नदी बेहद करीब बह रही है। ग्रामीण राम अछैवर, मंशाराम व घनश्याम आदि ने बताया कि उन्हें बाढ़ सहायता राहत किट की आवश्यकता है।
एसडीएम ने सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए सुझाव दिया लेकिन ग्रामीणों ने मना कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जमीन राप्ती नदी में कट गई है, उन्हें जमीन दी जाए। दो बड़ी नाव की व्यवस्था कर दी गई है। 60 पैकेट राशन किट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बाढ़ खंड के एक्सईएन जेके लाल ने बताया कि राप्ती नदी के दाएं तट पर कल्यानपुर की कटान से सुरक्षा के लिए परियोजना मुख्य अभियंता समिति को भेजी गई है। स्वीकृति व धन आवंटन के बाद कटानरोधी कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कई जगहों पर कटर का निर्माण कराया गया है।
स्थानीय नगर के मोहल्ला नौव्वाबाग संतोषी माता मंदिर के पास पूरे मोहल्ले में भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वार्डवासी अकबाल अहमद, इरशाद आलम, निहाल, हबीबुल्ला, जमील व सायना बानो आदि ने बताया कि पिछले साल मकान में पानी भरने के कारण करंट उतर आया था जिससे एक आदमी की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। हर साल बारिश में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह गैसड़ी बाजार के बिस्कोहर रोड पर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। उतरौला नगर के लोगों को भी कीचड़ व जलभराव से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को बारिश से दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें