फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का बकाया न मिलने से किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। गन्ने का बकाया भुगतान न होने से किसानों में आक्रोश है। बेटियों के हाथ पीले कराने के साथ ही किसानों को परिवार का खर्च चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गन्ने की बोआई भी प्रभावित हो रही है। नाराज किसानों ने डीएम को पत्र भेजकर बजाज चीनी मिल इटईमैदा उतरौला प्रबंधन से बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान राजेश सिंह, सुखराम, कल्लू यादव, सालिक राम, रामचरन, अब्दुल अहमद, अकरम, अभिमन्यु सिंह, धनीराम आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि बजाज चीनी मिल इटईमैदा उतरौला को गन्ना बेचा था लेकिन मिल प्रबंधन द्वारा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वर्ष 2021-22 में तीन दिसंबर से पेराई सत्र शुरू हुआ था। मिल प्रबंधन ने 16 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किया है। सहालग का मौसम भी शुरू हो गया है। बेटियों के हाथ पीले कराने के लिए किसानों के पास पैसे नहीं हैं। गन्ना किसानों के लिए नकदी फसल तो है, लेकिन भुगतान न होने से गन्ने की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं और न ही खाद डाल पा रहे हैं। मिल प्रबंधन की मनमानी के चलते किसान पाई-पाई को मोहताज हैं।
जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने बताया कि मिल प्रबंधन को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। मिल प्रबंधन की तरफ से बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें