फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून वापस लेने का किया जा रहा दिखावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कृषि के तीनों काले कानून वापस लेने का दिखावा किया जा रहा है। पांच राज्यों के चुनाव को देखते हुए डबल इंजन वाली सरकार किसानों के आक्रोश से डर गई है। एक साल से अधिक समय से किसानों का आंदोलन चल रहा है। लोकसभा के दोनों सदनों में बिल पास होने के बाद ही किसानों को बर्बाद करने वाले तीनों काले कानून वापस हो सकेंगे जिसमें टेढ़ी खीर दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन

यह बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव कामरेड कल्लू सिंह चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है।
डबल इंजन की सरकार को आम जनता की कोई चिंता नहीं है। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं बैठ रहे हैं। मरीज व तीमारदार परेशान हैं। मंहगी दवाएं गरीबों की पहुंच दूर हो रही हैं। मनरेगा श्रमिकों को 500 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी देकर उनकी परेशानी दूर की जाए। जिला सचिव हाजी नब्बन खां ने धरने की अध्यक्षता करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

धरने को राज्य काउंसिल सदस्य राम तीरथ मौर्य, अब्दुल बारी, शफीक अंसारी, विनोद कुमार चौहान, जगदंबा प्रसाद मौर्य व देवपुरी चौहान आदि ने संबोधित कर बढ़ती महंगाई व क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। धरने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन डीएम के दफ्तर में सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें