फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधीय खेती में सहयोग करेगी उत्तराखंड सरकार

विज्ञापन
फोटो-5-उत्तराखंड में स्थानीय मुख्यमंत्री से मुलाकात करते विधायक शैलू सिंह।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल राष्ट्र से सटे गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र में अब किसान औषधीय पौधों की खेती कर सकेंगे। इस काम में उत्तराखंड की सरकार किसानों का सहयोग करेगी। क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने गत शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि पूर्वांचल के गोरखपुर में राष्ट्रीय आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। ऐसे में क्षेत्रीय किसान औषधीय वनस्पतियों की खेती कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के सीएम लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षा के दौरान उनके सीनियर सहपाठी रहे हैं।
सीएम विधायक का राजकीय गमला व अंगवस्त्र देकर सम्मान किया तथा यह भरोसा दिलाया कि औषधीय खेती में वह स्थानीय किसानों को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। विधायक ने यह भी बताया कि उत्तराखंड के औषधीय विशेषज्ञ स्थानीय किसानों को इसकी खेती के संबंध में यथोचित मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें