बलरामपुर। जिले के तीन राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को दाखिला लेने के बाद तकनीकी पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का दाखिला होगा। दखिला लेने वाले युवाओं को तकनीकी शिक्षा दी जाएगी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य गोविंद कुमार ने बीते दिन बताया कि शिक्षा सत्र 2021-22 में राजकीय व निजी संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन वाले एससीबीटी पोर्टल खोला गया है। शनिवार की मध्य रात्रि तक इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अनुसूचित जाति / जनजाति के लिए 150 रुपये और सामान्य व पिछड़े वर्ग के लिए 250 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। कक्षा 8 व कक्षा 10 पास होने वाले छात्र-छात्राओं को राजकीय व निजी प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
जिले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, विशनुपुर विश्राम का कोड संख्या 114, कटरा शंकर बलरामपुर का कोड संख्या 465, उतरौला के कोड संख्या 432 के संस्थान पोर्टल पर दर्शाए जा रहे है जिसमें प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन कराया जा रहा है। व्यवसायों की सूची व अन्य निर्देश पोर्टल की निर्देशिका /विवरण को देखकर जानकारी हासिल की जा सकती है।