फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में पांच बसों से आज भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोषागार के डबल लॉक में रखे यूपी बोर्ड बोर्ड परीक्षा 2022 के प्रश्नपत्रों को पुलिस अभिरक्षा में पांच बसों से सोमवार को सभी केंद्रों पर पहुंचा दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों तक प्रत्येक बसों के प्रश्नपत्रों पर दो-दो नोडल अधिकारियों की तरफ से कड़ी निगरानी की जाएगी। सभी 63 परीक्षा केंद्रों के डबल लॉक वाली अलमीरा में प्रश्नपत्रों को रखा जाएगा। प्रश्नपत्रों से भरी डबल लॉक अलमीरा की संकलन केंद्र/एमपीपी इंटर कालेज स्थित कंट्रोल रुम के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने रविवार को बताया कि जिले के सभी 153 राजकीय, वित्तपोषित व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन व ऑफलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रधानाचार्यों की ओर से से सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा के नियमों की जानकारी देकर प्रवेश पत्र वितरित किया जा रहा है। जिले के सभी 63 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। 21 मार्च को पांच बसों से शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार प्रश्नपत्रों को कोषागार के डबल लॉक से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने का इंतजाम कर दिया गया है।
सशस्त्र पुलिस बलों की अभिरक्षा व दो-दो नोडल अधिकारियों की निगरानी में जिले के सभी 63 परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों को पहुंचाया जाएगा। प्रश्नपत्रों को पहुंचाने के लिए जीपीएस वाले वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है। पांच रूट तैयार किए गए हैं। प्रत्येक रूट पर 10 से 15 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को पहुंचाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी वाले डबल लॉक अलमीरा में सुरक्षित रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों के डबल लॉक अलमीरा की तीन-तीन चॉबी होगी। एक चॉबी आंतरिक व एक चॉबी बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। एक चॉबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील कर परीक्षा केंद्र पर रखा जाएगा। संकलन केंद्र/एमपीपी इंटर कालेज स्थित कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्रों से भरी डबल लॉक अलमिरा की 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें