फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी नाले के बाढ़ में बह गई पानी के टंकी की पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पहाड़ी नाले के बाढ़ में पानी के टंकी की पाइप लाइन बह गई है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर फिर से पाइपलाइन डलवाने की मांग की है जिससे गांव के लोगों का शुद्घ पानी पीने को मिल सके। दो महीने से ग्रामीणों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लॉक के बेलभरिया गांव के ग्रामीण मयंक त्रिपाठी, बच्चा लाल, तिलकराम, राम समुझ, सहजराम व बाबूराम मिश्र आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि वर्ष 2015 में हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था।
पानी की टंकी चालू करा दी गई थी। ग्राम पंचायत के सभी मजरों में पाइपलाइन बिछाकर जलापूर्ति शुरू कर दी गई थी। ग्राम पंचायत के मजरा बल्दीडीह तक जाने वाली पाइपलाइन इस साल जमधरा पहाड़ी नाले में आई बाढ़ में बह गई है।
विज्ञापन

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से जमधरा गांव के लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
डीएम श्रुति ने बीडीओ हरैया सतघरवा को निर्देश दिया है ग्राम पंचायत निधि से जमधरा पहाड़ी नाले के बाढ़ में क्षतिग्रस्त होने वाली पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराकर ग्रामीणों को शुद्घ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें