फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

177 में 18 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान में फरियाद सुुनती डीएम श्रुति। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त 177 में से 18 शिकायतों का ही सुनवाई के दौरान निस्तारण कराया जा सका है। बाकी बचे शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग के पोर्टल पर फीड कराकर समय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में देरी होने से फरियादियों का मोह भंग हो रहा है।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई करती हुई डीएम श्रुति ने कहा कि मामलों के निस्तारण में हीलाहवाली पाए जाने पर संबंधित अफसर को बख्शा नहीं जाएगा।
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर आए फरियादी तुलसीपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बड़ेरिया निवासी मोहम्मद खलील ने अग्निकांड से बेघर होने पर आवास की मांग उठाई। परसपुर करौंदा की रुखसाना ने झगड़ा, हरना सुस्तहवा के आशिक ने हैंडपंप लगवाने, हरखड़ी की जगुवारी ने पति की ट्रेन से कटकर मौत में मुआवजा दिलाने और औरहवा के फिरोज खान ने मृतक आश्रित कोटे में नौकरी दिलाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

इन लोगों ने कहा कि अधिकारियों की सुनवाई के न चलते उन्हें बार-बार दौड़ना पड़ रहा है। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अधिकारियों को समय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
नाली, चकरोड, भूमि विवाद, आवास, पेंशन व बिजली से जुड़ी कुल 62 शिकायती प्रार्थना पत्र जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में प्रस्तुत किए गए। मौके पर 9 का निस्तारण कराया गया और बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को तीन दिन के अंदर निस्तारित कराने के लिए विभागीय पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया है।
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी हेमंत कुटियाल, एसडीएम तुलसीपुर रोहित कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, आईएएस अजय कुमार जैन (तहसीलदार), डीडी कृषि डॉ. प्रभाकर सिंह, एक्सइएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, सीओ कुंवर प्रभात सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
सदर तहसील सभागार में नवागत एडीएम राम अभिलाष ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जिसमें 45 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को तीन दिन के अंदर निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया।
सदर तहसील के इमिलिया निवासी योगेश कुमार पांडेय ने निजी जमीन पर सड़क निर्माण दिखाकर सरकारी धन का बंदरबांट किए जाने की शिकायत की जिसे एडीएम ने तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर एएसपी अरविंद मिश्र, सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, सीओ वरुण कुमार मिश्र व तहसीलदार शेख आलमगीर सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उतरौला तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त 70 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से सात का मौके पर निसतारण कराया दिया। बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को तीन दिन के अंदर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें