फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज के चलते बरती सतर्कता

विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के नहरबालागंज में जुमे की नमाज को लेकर तैनात पुलिस फोर्स।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। बीते जुमा को कानपुर में नमाज के बाद नूपुर शर्मा के बयान को लेकर हुए बवाल को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क दिखा। इबादतगाहों के आस पास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी आला अधिकारी नमाज के दौरान और उसके बाद भी भ्रमणशील रहे। कई संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। दोपहर दो बजे तक नगर में एक संप्रदाय की कई दुकानें बंद रही। नगर के सराय फाटक स्थित बीबी बांदी साहिबा मस्जिद के पास कुछ लोगों ने नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी तो शुरू की लेकिन पुलिस के हरकत में आते ही यह लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

विदित हो कि पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल के अपमानजनक बयान को लेकर मुस्लिमों में उपजे आक्रोश पर शुक्रवार को स्थानीय जिला प्रशासन काफी सतर्क नजर आया। बीते दिनों सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक के साथ-साथ डीएम श्रुति व एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक कर धर्मगुरुओं से जिले में शांति व आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की थी। इसी के तहत जिले के सभी 16 थानों के प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहकर संवेदनशील स्थलों और अराजकतत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया था।
दोपहर में सभी ईबादतगाहों व संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी गई। नगर के बीबी बांदी साहिबा मस्जिद के पास नमाज के बाद कुछ लोगों ने नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी शुरु की तो मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल संजय दूबे व उनकी टीम के हरकत में आते ही यह लोग मौके से फरार हो गए। डीएम व एसपी के अलावा एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, एडीएम राम अभिलाष, सभी एसडीएम, सीओ, प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष भ्रमणशील रहकर लोगों से शांति व आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहे थे। इसीक्रम में नगर में एक संप्रदाय की कई दुकानें बंद रही। चौक रोड पर दुकानें बंद होने से सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि दुकानें क्यों बंद थी इसका पता नहीं लग सका। जुमे की नमाज के बाद अधिकांश दुकानें फिर खुल गई और जनजीवन सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें