फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में हिन्दी दिवस पर वक्ताओं ने रखे अपने विचार

विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के पायनियर पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।(स - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। हिंदी दिवस पर मंगलवार को जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित कर हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम हिंदी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता मिले इसके लिए सभी को प्रयास करने का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन

नगर के पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर शिक्षा अधिकारी डा. समय प्रकाश पाठक ने माँ सरस्वती को माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने कहाकि मैं शिक्षा विभाग से जुड़ा हूं इसलिए जीवन भर प्रयासरत रहूूंगा कि हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप मान्यता मिले। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डा. एमपी तिवारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में यह निर्णय लिया कि हिंदी केन्द्र सरकार की अधिकारिक भाषा होगी। इसी निर्णय के महत्व का प्रतिपादित करने तथा हिंदी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।
हिन्दी को अधिकारिक भाषा के रूप में स्थापित करवाने के लिए काका कालेलकर, हजारी प्रसाद द्धिवेदी व सेठ गोविंद दास ने अथक प्रयास किये। वर्ष 1918 में गांधी जी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। इस दौरान भाषण के माध्यम से जूनियर वर्ग के सांझ श्रीवास्तव, गौरी शुक्ला एवं नित्या शुक्ला ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए अपना विचार प्रस्तुत किया। मानिक श्रीवास्तव, ईशान श्रीवास्तव तथा विनायक मिश्रा ने हिंदी के महत्व को समझाते हुए हिंदी भाषा के लिए कई नारा लगवाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर में विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डा. पीएन तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पांडेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी आदि मोजूद रहे। इसी तरह नेहरू युवा केंद्र बलरामपुर के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी मनीषा रानी के निर्देशन में विकास खंड श्रीदत्तगंज के कुबेरमती इण्टर कालेज में हिन्दी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य प्रमोद मिश्रा ने बच्चों को हिंदी दिवस के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान विद्यालय में निबंध लेखन, भाषण, अंताक्षरी व शपथ रैली आदि भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षक जिलेदार पांडे, क्षेत्रीय राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सपना तिवारी, योगेश तिवारी व शिवम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें