फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: शहर से कई गांवों का संपर्क कटा, बीमार होने लगे लोग

Wed, 10 Jul 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर से सटे रंजीतपुर में बाढ़ के पानी भरने के कारण कई गांवों का संपर्क कट गया। जलभराव होने के चलते अब गांवों में बीमारियों की दस्तक शुरू हो गई है। मन्नीपुर गांव में खांसी की समस्या से बीमार बुमुर्ग गंगाराम को इलाज के लिए परिजन साइकिल पर बैठाकर लेकर आए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं, बाढ़ के कारण कोई पानी से होकर सिलिंडर ले जा रहा है तो कोई गृहस्थी का सामान। राप्ती का जलस्तर कम जरूर हुआ है लेकिन, मुश्किल कम नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को तटबंध कटने के कारण बाढ़ का पानी शहर में घुस गया था। रंजीतपुर के पास पानी भरने के कारण भगईजोत, दूल्हापुर, मन्नीपुर व रंजीतपुर गांव के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। शहर के तुलसीपुर रोड पर अभी भी पानी भरा हुआ है। पानी से होकर लोग आ जा रहे हैं। तुलसीपुर रोड हो या फिर अचलापुर। कहीं पर राप्ती के कारण स्कूलों में पानी भरा हुआ है तो कहीं पर सुआंव नाले के कारण। यही नहीं, खम्हौवा गांव को जाने वाले रास्ते पर पानी भरने के कारण लोगों को समस्या हो रही है। यही नहीं, जोकहिया अस्पताल को जाने वाले रास्ते पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है।


बाढ़ में कटी सड़क से आवागमन प्रभावित

महराजगंज तराई। विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत लोहेपानिया निवासी महेंद्र तिवारी, दिनेश तिवारी, संजय कुमार, पुत्तन ने बताया कि बाढ़ से लोहेपानिया ग्राम पंचायत का संपर्क मार्ग दो जगह कट गया है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



सड़क के गड्ढे में फंसकर पलटा ट्रक

ललिया। बलरामपुर से सीमेंट दौ सौ बोरी मथुरा बाजार लेकर जा रहा ट्रक अटल चौराहे के पास में पलट गया। ट्रक में रखा सीमेंट भीग कर खराब हो गया है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर घायल चालक रमेश कुमार यादव एवं खलासी राम नारायण का उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया।
छत पर गृहस्थी
उतरौला विकास खंड के बिरदा बनिया भारी ग्राम सभा के बिरदा गांव में राप्ती नदी का जल स्तर बढने के कारण बुधवार को मोहम्मद फरीद, तजम्मुल, रशीद, इमाम अली, गुडिया, बाबू राम, चैतू राम, तिवारी,बद्री प्रसाद व मिटठू लाल सहित पचास घरों में पानी भर गया है। इन लोगों का कहना है कि ग्रामीण घरों के छत पर रहने को मजबूर हैं।

डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा
बलरामपुर। डीएम पवन अग्रवाल ने बुधवार को बाढ़ राहत के मद्देनजर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तुलसीपुर के लौकहवा, तहसील सदर में प्रभावित ग्राम बलरामपुर देहात व ग्राम सोनार का भ्रमण किया। डीएम ने मोटर बोट से ग्राम में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से वार्ता की एवं हर संभव मदद का वादा किया। बाढ़ प्रभावितों से वार्ता के दौरान डीएम ने प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत केंद्र में रहने की बात कही। डीएम ने सभी लेखपाल, सचिव को बाढ़ प्रभावित ग्राम में राहत कार्य किए जाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त अफसरों ने मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें