मैच जीतकर महादेव की टीम फाइनल में, आज खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मैच
संवाद न्यूज एजेंसी ललिया (बलरामपुर)। क्षेत्र के कोड़री खेल मैदान पर चल रहे चौधरी बाबा कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। महादेव की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 8 जनवरी को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
पहले सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ युवा भाजपा नेता आशुताेष पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मैच स्टार इलेवन त्रिकौलिया तथा महादेव टीम के बीच खेला गया। महादेव की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन त्रिकौलिया की टीम 8.4 ओवर में मात्र 71 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 39 रनों से मैच जीतकर महादेव की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करने पर महादेव टीम के खिलाड़ी शिवम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर डॉ. मातेश्वरी पांडेय, चंद्रभान गिरि, अवधेश शुक्ला, सुशील तिवारी, आकाश मिश्रा, रामप्रसाद वर्मा, पाटेश्वरी पांडे, नित्यानंद तिवारी, अनूप तिवारी, रोशन एवं शिवम आदि रहे।