महराजगंज तराई/गौरा चौराहा (बलरामपुर)। गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने टीम भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
तुलसीपुर ब्लॉक के किठूरा निवासी पिंटू सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे गांव के पश्चिम तरफ से बाजार से अपने घर आ रहे थे। तभी गांव के पास तेंदुआ दिखाई दिया। हल्ला-गोहार करने पर तेंदुआ राप्ती नदी की तरफ भाग गया। ग्रामीण पतिराम, राजेश, बुद्धू, राम बक्श, बबलू व रामदेव आदि ने बताया कि गांव में दहशत है। वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की गई है। बरहवा रेंज के रेंजर राकेश पाठक ने बताया कि वन विभाग की टीम भेजी रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।