फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इबादतगाहों में आज पढ़ी जाएगी ईद-उल-अजहा की नमाज

Sun, 16 Jun 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार सोमवार को जिलेभर में मनाया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए इस बार मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज का समय बदल दिया गया है। नमाज के लिए मस्जिद तथा ईदगाह कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। नमाज के बाद कब्रिस्तान में पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़कर कौम की सलामती और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी जाएगी। निर्धारित स्थलों पर बकरे की कुर्बानी दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी व पीरजादे शकीबुर्रहमान उर्फ भय्यू मियां ने रविवार को बकरीद के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग और बलिदान का पर्व है। इसमें अल्लाह की राह में मुसलमान कुर्बानी करते हैं। ईद-उल-अजहा इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने जिलहिज्जा का चांद दिखने के बाद 10वीं तारीख को मनाया जाता है। मौलाना मोहम्मद उमर ने बताया कि कुर्बानी का गोश्त तीन हिस्सों में बांटा जाता है। पहला हिस्सा अपने परिवार के लिए, दूसरा हिस्सा रिश्तेदार और दोस्तों के लिए तथा तीसरा हिस्सा गरीब लोगों में बांटा जाता है। बकरीद को लेकर रविवार को भी बाजारों में चहल-पहल दिखी।
पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी मस्जिद और ईदगाहों के बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
खुले में न करें कुर्बानी
- मुस्लिम धर्मगुरु सैय्यद अहमद रजा कादरी ने बताया कि ईद-उल-अजहा के मौके पर 17 से 19 जून तक अलग-अलग घरों में बकरे की कुर्बानी दी जाएगी। उन्होंने लोगों से खुले में कुर्बानी न करने की अपील की है। कुर्बानी की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी न करें। ऐसा कोई काम न करें, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचे।
-
इन इबादतगाहों में पढ़ी जाएगी ईद-उल-अजहा की नमाज
- बीबी बांदी साहिबा मस्जिद बड़ा पुल में सुबह 06.00 बजे।
- नूरी मस्जिद मोहल्ला गदुरहवा में सुबह 0.30 बजे।
- वाजिद हुसैन ठेकेदार पुरैनिया तालाब में सुबह 06.30 बजे।
- मद्दर पेशकार मस्जिद मेजर चौराहा सुबह 6.30 बजे।
- बाबा हुरमत शाह आस्ताना मस्जिद गदुरहवा में सुबह 07.00 बजे।
- कालिया मस्जिद मोहल्ला बलुहा में सुबह 07.00 बजे।
- जामा मस्जिद ईदगाह सराय फाटक में सुबह 07.30 बजे।
- हाजी इब्राहिम मस्जिद गोविंद बाग में सुबह 07.30 बजे।
- सराय फाटक स्थित बीच वाली ईदगाह रहीम बक्श में सुबह 07.30 बजे।
- बड़ी ईदगाह मोहल्ला नौशहरा में सुबह 09.00 बजे।
-
तीन दिनों तक निरस्त रहेगी सफाईकर्मियों की छुट्टी
-बकरीद को देखते हुए नगर पालिका के सभी सफाई नायकों और सफाई कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि नगर के सभी मस्जिद, ईदगाह और कब्रिस्तान जाने वाले मार्गों पर साफ-सफाई व चूना छिड़काव का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें