फोटो-4-बलरामपुर के सीएचसी तुलसीपुर में मरीज का परीक्षण करते अधीक्षक सुमंत सिंह चौहान।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नेपाल सीमा से सटे तुलसीपुर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर व हाईटेक बनाया जाएगा। इसके लिए सीएचसी को बेहतर संसाधनों से लैस करने के साथ ही विशेषज्ञ पदों पर चिकित्सकों की तैनाती भी होगी। यह जानकारी तुलसीपुर के भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने दी।
उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण में सीएचसी तुलसीपुर का कार्य संतोषजनक रहा है। संस्थागत प्रसव व अन्य आपरेशन के लिए यहां आधुनिक आपरेशन थियेटर भी बनाया जा चुका है। जरूरत पड़ने पर कई सर्जन यहां आकर अपनी सेवाएं देते हैं। जननी सुरक्षा योजना का लाभ अस्पताल आने वाली हर महिला को दिया जा रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डा. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि डाक्टर ओपीडी में मरीजों को बेहतर परामर्श दे रहे हैं। अस्पताल की सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अधीक्षक का कार्य संतोषजनक है। सीएचसी तथा उसके अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य केन्द्रों पर जहरीले जानवरों के काटने पर लगाया जाने वाला एंटी स्नेक वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मयदि किसी को इलाज व दवा के संबंध में कोई परेशानी हो तो वह सीधे मुझसे संपर्क कर सकता है।