फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पालियों में 15110 परीक्षार्थियों ने दी पीईटी परीक्षा

विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के पायनियर पब्लिक स्कूल में पीईटी परीक्षा देते परीक्षार्थी।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। कड़ी सुरक्षा व मजिस्ट्रेट की निगरानी में जिले के 16 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान दोनों पालियों में 1731 परीक्षार्थियों ने गैरहाजिर रह कर परीक्षा छोड़ दी है। दोनों पालियों में 16848 की तुलना में 15110 परीक्षार्थी ही परीक्षा में हिस्सेदारी को शामिल हुए। डीएम श्रुति, एसपी हेमंत कुटियाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल व एएसपी अरविंद मिश्र ने दोनों पालियों के दौरान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा भी लिया। हालांकि दिन भर हुई भारी बारिश से परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। इस कारण कई परीक्षार्थी परीक्षा शुरू हो जाने के बाद केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा के सह नोडल अधिकारी डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि मंगलवार को जिले के 16 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश प्रारंभिक आर्हता परीक्षा 2021 की परीक्षा नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से दोनों पालियों में कराई गई। प्रथम पाली में पंजीकृत 8424 की तुलना में 7510 परीक्षार्थियों ने 16 केंद्रों पर परीक्षा दी। प्रथम पाली 914 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह से द्वितीय पाली में 8424 की तुलना में 7600 परीक्षार्थी पीईटी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 817 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात की थी। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गयी। सभी केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन पूरी तरह से कराया गया। सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें