फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पालन से किसानों को 19 करोड़ की होगी आमदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मछली पालन से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। चालू वित्तीय वर्ष में मछली पालन से करीब 19 करोड़ रुपये की किसानों को आमदनी होगी। जलाशयों, झीलों व तालाबों में 603.75 टन मछली के बीज डाले गए हैं जिनसे 13 हजार टन मछली उत्पादन का लक्ष्य है।
विज्ञापन

विभिन्न स्रोतों से मछली पालन में मिलने वाले अनुमानित लक्ष्य के लाभ से किसानों को अपनी आय बढ़ाने का मौका मिलेगा। व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर किसानों को मछली पालन के लिए प्रेरित किया गया है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में ग्राम सभा के तालाबों से 1136 किसानों से 1223.16 हेक्टेयर में 577.48 टन मछली के बीज संचित कराए गए हैं। ग्राम सभा के तालाबों में 5577.61 टन मछली का उत्पादन होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले के 21 किसानों से 13.84 हेक्टेयर में निजी भूमि के तालाबों में 4.15 टन मछली के बीज डाले गए जिसमें 93.42 टन मछली का उत्पादन होगा। जिले की 18 सहकारी समितियां तीन हजार किसानों से मछली का उत्पादन करा रही हैं। जिले में 54 किलोमीटर के नदी-नालों में मछली पकड़ने का काम मुछआ किसानों से कराया जाएगा जिससे उनके आय में बढ़ोत्तरी हो सके।
सात किसानों से मत्स्य विभाग के श्रेणी-5 वाले जलाशयों में 16.60 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 4.98 टन मछली के बीज डाले गए हैं जिनसे 75.70 टन मछली का उत्पादन होने की संभावना है। 50 किसानों से 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल के तालाबों में 15 टन पंगेशियस प्रजाति वाले मत्स्य बीज डलवाए गए हैं जिसमें 1200 टन मछली उत्पादन होगा।
पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल तालाबों में पांच किसानों ने तिलापिया प्रजाति वाले 1.5 टन मछली बीज डाले हैं जिसमें 45 टन मछली उत्पादन होगा। आरएस में जिले के एक किसान ने 0.64 टन मछली बीज तालाब में डाला है जिसमें 32 टन मछली उत्पादन होने की संभावना है।
श्रेणी चार वाले विभागीय जलाशयों में छह किसानों की तरफ से 374.42 हेक्टेयर में 69.50 टन मछली का उत्पादन किया जाएगा। प्रतिबंधित झीलों में 1557 हेक्टेयर में 1245.60 टन मछली का उत्पादन किया जाएगा।
जल प्लावित क्षेत्र में 19559 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 4499 टन मछली उत्पादन किसानों को करना है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रमन चौधरी ने बताया कि किसानों के आय को बढ़ाने के लिए किसानों से मछली के कारोबार कराए गए हैं। जिले में 603.75 टन मछली बीज से 12837.40 टन मछली उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें