फोटो-10-बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में परीक्षा का जायजा लेती डीएम श्रुति।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। एमएलके पीजी केंद्र पर यूपी टीजीटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा का डीएम श्रुति ने शनिवार को औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। प्रवेश परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्वक व नकल विहीन कराने के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
टीजीटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले में सिर्फ एमएलके पीजी कालेज के एक मात्र केंद्र पर कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीओ सिटी वरुण मिश्र, डीआईओएस गोविंद राम, केंद्र व्यवस्थापक /प्राचार्य एमएलके पीजी कालेज डॉ. आरके सिंह व राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद