फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायसी इलाके में भटक रहा तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बरहवा रेंज के उदईपुर-बदलपुर गांव के आसपास बीते कई दिनों से जंगल से रिहायसी इलाके में आया तेंदुआ भटक रहा है। तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने रेंजर को सूचना भेजकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। ग्रामीणों की सूचना पर बरहवा रेंजर ने वन विभाग की टीम गांव में भेजी है।
विज्ञापन

ग्रामीण महावीर, विजयपाल, अब्दुल अजीज व कलीम आदि ने रेंजर को दी जानकारी में बताया कि जंगल से भटक कर तेंदुआ उनके गांव के आसपास कई दिनों से घूम रहा है। तेंदुए के रिहायसी इलाके में आने से ग्रामीणों में खौफ है। बच्चों, बुजुर्गों व जानवरों का घरों का निकलना दूभर हो गया है।
ग्राम प्रधान सूर्यलाल ने बताया कि शाम होते ही गांव के आसपास तेंदुआ घूमने लगता है जिससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ गन्ने की खेत में छिप जाता है। इन लोगों ने बरहवा रेंज के रेंजर से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है जिससे ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल सके। बरहवा रेंज के रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम भेजी गयी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें