फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को स्वरोजगार में मिलेगा 25 लाख का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की तरफ से 25 लाख तक का ऋण दिया जाएगा। आरक्षित वर्ग को 35 प्रतिशत व अनारक्षित वर्ग को 25 प्रतिशत विभाग की तरफ से अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव कुमार सक्सेना ने गुरुवार को बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत उद्यम स्थापित करने के लिए बैंकों से 25 लाख रुपये तक के ऋण दिलाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि योजना में सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को परियोजना लागत का 25 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग व महिला उद्यमियों को 35 प्रतिशत अनुदान की सुविधा दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र की वित्त पोषित इकाई को अधिकतम 13 प्रतिशत तक ब्याज की सुविधा तीन वर्ष तक दिए जाने का प्राविधान है। ऑनलाइन आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के मोबाइल नंबर 9598782988 पर किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें