बलरामपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से संबद्ध एमएलके पीजी कॉलेज केंद्र पर 12 नवंबर से बैक पेपर परीक्षा शुरू होगी। केंद्र पर 24 डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 22 नवंबर तक होने वाली परीक्षा में 3500 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है।
एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेपी पांडेय ने गुरुवार को बताया कि सकुशल ढंग से परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। परीक्षार्थियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है। समस्या समाधान के लिए विद्यार्थी परीक्षा प्रभारी डॉ. सतगुरु प्रसाद व सह परीक्षा प्रभारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव से संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)