फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या देवी सर्व भूतेषू प्रकृति रुपेण संस्थिता....

विज्ञापन
फोटो-7/8-बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्घालु।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:... की गूंज से शनिवार को पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना के लिए जिले के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। भक्तों ने शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर नवरात्र व्रत प्रारंभ किया। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भोर से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

देवी सती की प्रथम शक्ति का नाम शैलपुत्री हैं। नवरात्र के पहले दिन देवी की प्रथम शक्ति शैलपुत्री की आराधना का ही विधान है। माता का ये रूप सती, पार्वती, उमा, अपर्णा, शिवांगी, शुभांगी एवं पर्वत वासिनी के नामों से भी प्रसिद्ध है। पर्वतराज हिमालय की पुत्री के रूप में उत्पन्न होने के कारण इन्हें शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि श्वेत व दिव्य स्वरूपा मां शैलपुत्री के इस स्वरूप का ध्यान करने से भक्तों में सरलता, सादगी और प्रेम जागता है। सच्चे मन से मां की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटी।
मंदिर के सूर्य कुंड में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन करके परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही बिजलेश्वरी देवी मंदिर बिजलीपुर, नई देवी मंदिर तुलसीपुर, सोहेलवा जंगल स्थित रहिया देवी मंदिर, उतरौला स्थित ज्वाला देवी मंदिर तथा झारखंडी मंदिर, सम्मय माता मंदिर, कालीथान एवं बड़िकी बहिनी मंदिर में देवी दर्शन के लिए भोर से रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

दो साल बाद गुलजार हुआ देवीपाटन मेला
तुलसीपुर (बलरामपुर)। कोरोना का प्रकोप थमने से देवीपाटन मेला दो साल बाद फिर गुलजार हो गया। एक माह तक चलने वाले इस मेले में पहले दिन ही भक्तों की भीड़ जुटी। मेले में सर्कस, झूले व मनोरंजन के अलावा तरह-तरह की दुकानें सजी हैं। 24 घंटे गुलजार रहने वाले मेले में लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। मंदिर आने वाले भक्तों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की तैनाती की गई है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से मंदिर परिसर व मेला स्थल का निगरानी की जा रही है। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि मेले में भक्तों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें