फोटो-3-बलरामपुर के जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कालेज में बच्चों को किया गया सम्मानित।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना चाहिए। परिश्रम करने वालों को ही अच्छे परिणाम मिलते हैं। सभी विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहें। ये टिप्स शनिवार को जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों को दिए गए। आईसीएसई बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी।
जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा शनिवार को फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। इसमें कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत व अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चालू शिक्षा सत्र में रैंप वॉक के माध्यम से मिस्टर जेएमएस और मिस जेमएस का चयन किया गया। भारती सिंह, गुंजन सिंह व जेसन टिमोथी की टीम ने आयुष गुप्ता को मिस्टर जेएमएस व संचिता शुक्ला को मिस जेएमएस चुना। कक्षा 11 की छात्रा शगुन श्रीवास्तव व अंवेषा सिंह ने फेयरवेल पार्टी का संचालन किया। कक्षा 11 के शिक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह, अब्दुल रशीद खां व केके त्रिपाठी ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों व कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया।
प्रधानाचार्य के बटरफील्ड ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को 26 अप्रैल से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहें। प्रशासक क्रेग बटरफील्ड ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन का महत्व बताया। वरिष्ठ शिक्षक जोसेफ फर्नांडीज, नताशा बटरफील्ड व हाशिम खां ने कार्यक्रम संचालन व संयोजन में सराहनीय योगदान दिया। डीडी शुक्ल, एलबी सिंह, बीपी पांडेय, दिनेश मणि त्रिपाठी, अशोक पांडेय, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. सत्येन्द्र सिंह, रचना श्रीवास्तव, निशु तिवारी, जुनैदा खातून, समन खान, अनुराग त्रिपाठी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।