बलरामपुर। राज्य सड़क परिवहन निगम ने जिले के 284 चालकों व परिचालकों को दीपावली से पहले पांच लाख 11 हजार 200 रुपये को तोहफा दिया गया है। वर्दी बनवाने के लिए प्रत्येक को 1800-1800 रुपये नकदी दी गई है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि बलरामपुर डिपो में चालकों व परिचालकों को वर्दी देने के लिए परिवहन निगम ने धनराशि जारी कर दिया है। बलरामपुर डिपो में 32 नियमित चालक व 119 संविदा चालक कार्यरत हैं। इसी तरह से बलरामपुर डिपो में चार नियमित परिचालक, 102 संविदा परिचालक एवं 27 आउट सोर्सिंग परिचालक कार्यरत हैं। वर्दी के लिए 151 चालकों व 133 परिचालकों को परिवहन निगम ने 1800-1800 रुपये जारी कर दिए हैं। सभी चालकों परिचालकों को दीपावली से पहले वर्दी लेने का सुझाव दिया गया है। सभी चालकों व परिचालकाें को नियमानुसार दो साल पर परिवहन निगम से वर्दी का पैसा उपलब्ध कराया जाता है।