फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षा एप ने बच्चों को पढ़ाने में किया सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना काल में दीक्षा एप से विद्यार्थियों को पढ़ाने का बेहतरीन सहयोग मिला। वर्ल्ड लेट्रेसी डे पर शिक्षक पर्व 2020-21 में शिक्षा मंत्रालय की तरफ से दीक्षा एप पर बीते दिन जिले की एक मात्र प्राथमिक विद्यालय धुसाह प्रथम की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिंह से वेबीनार के माध्यम से वर्चुअल संवाद किया गया। शिक्षा मंत्रालय के वर्चुअल संवाद में जिले की प्रधानाध्यापिका ने बेबाकी से विचार रखें।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि वर्चुअल वेबनॉर के माध्यम से भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय की तरफ से आईसीटी पर किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण शिक्षक दिवस पर करने का मौका मिला। शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के सदस्यों की तरफ से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया।
शिक्षा मंत्रालय की तरफ से प्रधानाध्यापिका से सवाल किया गया वर्चुअल एप पर दीक्षा एप से कोरोना महामारी के दौरान छात्र छात्राओं को कैसे पढ़ाई कराई। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि कोरोना काल में दीक्षा एप से शिक्षा में सहयोग पर वेबीनार आयोजित किया गया। दीक्षा एप पर वेबीनार के माध्यम से 40 हजार शिक्षकों को जोड़ा गया। दीक्षा एप पर 30 मिलियन लर्निंग लेशन कवर किए गए।
विज्ञापन

दीक्षा एप में उत्तर प्रदेश का स्थान पूरे देश में प्रथम है। शिक्षा मंत्रालय की तरफ से अन्य कई सवाल किए गए। प्रधानाध्यापिका ने बेबाकी से जवाब दिया। शिक्षा मंत्रालय के निदेशक व वेबीनार से जुड़े लोगों ने प्रधानाध्यापिका से वार्ता के दौरान दिए गए सवालों के जवाब से संतुष्ट हुए और बधाई दी। प्रधानाध्यापिका की तरफ से कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में किए प्रयास की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें