फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नेपाल से घर आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 23 Jul 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुहर्रम पर घर आए नेपाल में पीओपी (प्लास्टर आफ पेरिस) का काम करने वाले युवक का शव बदलपुर मजरा उदईपुर में बाग में आम के पेड़ से लटका मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उदईपुर निवासी छोटू गुप्ता ने बताया कि उसका बड़ा भाई रंजीत (20) बीते आठ माह से पिता शंकर दयाल गुप्ता के साथ नेपाल के घोड़ाही बाजार में पीओपी का काम कर रहा था। मुहर्रम में अपने भाई के साथ घर आया था। मंगलवार की सुबह वह घर से बाग में नित्यक्रिया के लिए गया था। वहीं बगल में मदरसा के बच्चों ने आम के बाग में पेड़ से रस्सी से लटकते देखा तो शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, तो देखा रंजीत का शव पेड़ से लटक रहा है। सीओ ज्योतिश्री ने पहुंच कर लोगों से जानकारी ली है। थाना प्रभारी गिरिजेश तिवारी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें