बलरामपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिला जज नरेंद्र बहादुर यादव की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिला जज ने समिति में शामिल सभी सदस्यों को दो से 14 अक्तूबर तक जागरूकता कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार ने बीते दिन बताया कि जिला जज की अध्यक्षता में दो से 14 अक्तूबर तक होने वाले जागरूकता कार्यक्रम के लिए समिति का गठन किया गया है।
डीएम, एसपी, सीएमओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बीडीओ, डीपीआरओ, जिला सूचना अधिकारी, जिला बाल एवं महिला कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन, प्राचार्य एमएलके पीजी कालेज व प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। जिला जज ने 14 अक्तूबर तक समिति के सभी सदस्यों को जागरूकता कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारियां सौंपी है।