फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा शिक्षक संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता से मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षक संगठन भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीते दिन एसपी को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि अगर जल्द आरोपी गिरफ्तार न हुए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, मंत्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, संयुक्त मंत्री शिव कुमार सोनी व कोषाध्यक्ष काजिम अली अंसारी आदि के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर वरिष्ठ अधिवक्ता सनातन देव त्रिपाठी के साथ मारपीट करने वाले सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तत्काल किए जाने की मांग उठाई।
संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व वर्तमान में बेसिक शिक्षा कार्यालय के डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी के वृद्ध पिता के साथ मारपीट करने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सभी अभियुक्त गिरफ्तार नहीं किए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें