फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर मकान में घुसी एसयूवी, महिला घायल

विज्ञापन
फोटो-12-बलरामपुर के छिपिया बाजार में एसयूवी के नीचे दबी बाइक।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
पेहर बाजर (बलरामपुर)। छिपिया बाजार में गाड़ी चलाना सीखते समय अनियंत्रित होकर एसयूवी एक घर में घुस गई। एसयूवी की चपेट में आने से महिला के दोनों पैर टूट गए हैं। घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

छिपिया बाजार निवासी राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह बाजार का ही एक युवक सोनू गाड़ी चलाना सीख रहा था। इसी दौरान एसयूवी कार अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। घर में बैठी मेरी मां आरती देवी (50) एसयूवी की चपेट में आ गई, जिससे उनका दोनों पैर टूट गया है। उन्हें तत्काल बस्ती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसयूवी की चपेट में आने से बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। एसयूवी से बगल में भागवत कथा के लिए लगा पांडाल क्षतिग्रस्त हो गया है। पेहर पुलिस चौकी प्रभारी राणा प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें