फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर जिले के 49 शिक्षकों को आज होगा स्कूलों का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैर जिले के स्थानांतरित होकर आए 49 शिक्षकों को 12 अक्तूबर को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। बीएसए दफ्तर में स्कूलों के ऑनलाइन आवंटन की व्यवस्था की गई है। पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण वाले शिक्षकों को स्कूल दिया जाएगा। गैर जनपद वाले शिक्षकों को स्कूल आवंटित कराने के लिए डीएम श्रुति ने डीडीओ गिरीश कुमार पाठक व बीएसए डॉ. रामचंद्र को जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने सोमवार को बताया कि शासन स्तर से 49 महिला पुरुष शिक्षकों का गैर जनपदों से पारस्परिक स्थानांतरण हुआ है। गैर जिले से आए सभी शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन करने के लिए शासन स्तर से 12 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है।
बीएसए दफ्तर में प्रात: 10 बजे से पारदर्शिता व सुचितापूर्ण ढंग से ऑनलाइन स्कूलों का आवंटन शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया जाएगा। डीएम के निर्देशन में स्कूलों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी की गई है। विभागीय निर्देशानुसार गैर जिलों से आने वाले दिव्यांग, महिला व पुरुष शिक्षकों को बीएसए दफ्तर में समय से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

स्कूलों के आवंटन की प्रक्रिया प्राचार्य डायट/उप शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा विनय मोहन वन, राजकीय बालिका इंटर कालेज उतरौला की प्रधानाचार्य व प्रवक्ता हिंदी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की मौजूदगी में पूरी कराई जाएगी।
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय, एमआईएस संजय श्रीवास्तव व पटल सहायक दिलेराम को गैर जिले से आए शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन कराने की प्रक्रिया में सहयोग के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें