बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के बिसेनीडेरा गांव के समीप शनिवार की सुबह जीप के धक्के से एक बुलेट सवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक की मौत हो गई।
मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी धंनजय सिंह 45 अपने भतीजा गौरव सिंह के साथ बिहार प्रांत के हाजीपुर में अपने मामा के यहां जा रहे थे। अभी वे दुबहर थाना क्षेत्र के बिसेनीडेरा गांव के समीप पहुंचे ही थे कि बैरिया के तरफ से आ रही जीप ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।