फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर खड़े हो रहे वाहन, पार्किंग कहां है लोगों को पता नहीं

विज्ञापन
नगर के एक इलेक्ट्रानिक मार्केट के सामने एनएच-31 की पटरी को बनाया गया पार्किंग स्थल। संवाद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शहर में वाहन पार्किगिं की व्यवस्था है ही नहीं। ऐसे में लोग सड़क के किनारे वाहन खड़ा करते हैं। इससे अक्सर जाम लग जाता है। ऐसा लोगों का कहना है। वहीं पालिका के जिम्मेदारों का दावा है कि नगर में सात पार्किगिं स्थल (वाहन स्टैंड) चिह्नित किए गए थे और उनके संचालन की बाकायदा व्यवस्था भी की गई थी। इतना नहीं उससे राजस्व की वसूली भी होती थीं, लेकिन जिला व पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप और नगर से बाहर स्टैंड करने के चलते सब कुछ समाप्त हो गया हैं। अब इस व्यवस्था को बहाल करने के लिए पुलिस के सहयोग की दरकार है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय होने की वजह से शहर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को आना-जाना रहता है, लेकिन वाहन कहां पार्क करें, यह समस्या लोगों को सदैव परेशान किए रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत सोमवार को होती है। कारण यह है कि सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता है और भीड़ अधिक रहती है। हालांकि पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर में सात स्थान पर वाहनों की पार्किगिं की व्यवस्था की गई थी, जिसमें मालगोदाम, गड़वार रोड, छाया टाकिज के पास, टीडी कॉलेज चौराहा के समीप, वैशाली रोड, महावीर घाट और जजी गेट के बाहर शामिल है। यहां वाहन खड़े किए जाते थे और इससे करीब 20 से तीस लाख रुपये सालाना की वसूली भी होती थी, लेकिन शहर से वाहन स्टैंडों को हटाने से यह व्यवस्था समाप्त हो गई। अब केवल जजी गेट के सामने वाला स्टैंड ही चलता था, लेकिन बीते वर्ष बगैर टेंडर के हो रही वसूली उजागर होने पर अक्टूबर 2020 से वह भी बंद है। कटु सत्य यह भी है कि अब तक कहीं पर भी न तो बोर्ड दिखाई दे रहा है और न ही कोई इंतजाम। ऐसे में लोग अपने वाहन दुकानों व घरों के सामने सड़क की पटरियों पर खड़ा कर दे रहे हैं। इससे दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहन स्वामियों को इस बात का डर सताता रहता है कि कहीं यातायात पुलिस वाहन को उठा न ले जाए और जुर्माना भरना पड़े।
सड़क की पटरियों को बनाया था पार्किगिं स्थल
नगर पालिका द्वारा जिन सात स्थानों पर पार्किगिं स्थल (वाहन स्टैंड) के संचालन की बात कही जा रही उन स्थानों पर तत्कालीन नगर पालिका प्रशासन द्वारा सड़क की पटरियों को अतिक्रमित करके वाहन स्टैंड में तब्दील किया गया था और उसकी नीलामी कर राजस्व की प्राप्ति की जाती थी। जब पुलिस ने अतिक्रमण हटाते हुए व्यवसायिक वाहनों के शहर में प्रवेश पर पाबंदी लगाई तो नगर पालिका की आय का गैरअधिकारिक श्रोत बंद हो गया।
विज्ञापन

नगर में फिलहाल कोई पार्किगिं स्थल संचालित नहीं है। इस संबंध में बोर्ड द्वारा निर्णय लिया जाना है। उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा।
- अवधेश सिंह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, बलिया।
नगर पालिका द्वारा नगर में आने वाले वाहनों के लिए पार्किगिं की मुक्कमल व्यवस्था की जाए तो यह जाम से निजात दिलाने में मिल का पत्थर साबित होगा। क्योंकि लोगों अपने वाहनों को पटरियों पर खड़ा करने के बजाए पार्किगिं स्थल खड़ा करेंगे। इससे सड़कें अतिक्रमण मुक्त होगी और जाम से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- विश्वदीप सिंह, यातायात प्रभारी, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें