पूर्व मंत्री एवं बलिया नगर विधानसभा से सपा के प्रत्याशी नारद राय भले ही काफी समय से सत्ता से दूर रहे हों, लेकिन उनकी चल के साथ ही अचल संपत्ति में इजाफा हुआ है। पति-पत्नी दोनों करोड़पति हैं। साथ ही आभूषणों के साथ हथियार के भी शौकीन है।
नामांकन के लिए दाखिल शपथ पत्र के अनुसार नारद राय की चल संपत्ति 1.22 करोड़ है और उनकी पत्नी की 42.16 लाख है। पिछले चुनाव में उनकी चल संपत्ति 1.25 करोड़ और पत्नी की 29.14 लाख थी। इस बार उन्होंने अपनी अचल संपत्ति 7.25 करोड़ और पत्नी की 3.89 करोड़ बताई है।
पिछले चुनाव में उनके पास 5.60 करोड़ और पत्नी के पास दो करोड़ की अचल संपत्ति थी। नारद राय के खिलाफ चार मुकदमे भी दर्ज हैं। उनके पास 380 ग्राम तो पत्नी के पास 550 ग्राम सोना है। एमएससी की शिक्षा प्राप्त नारद राय के पास एक पिस्टल भी है।
पढ़ेंः ओमप्रकाश राजभर के पास हैं हथियार और एंबेसडर कार, जानिए और किसके पास है क्या
बैरिया से सपा के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल की संपत्ति भी बढ़ी है। 2017 में उनपर एक मुकदमा था। चल संपत्ति उनके पास 31 लाख और पत्नी के पास सात लाख के पास थी। अब उनके पास 26.70 लाख और पत्नी के पास 14.87 लाख की चल संपत्ति है। अब उनके पास 98.72 लाख और पत्नी के पास 87.15 लाख की अचल संपत्ति है। जो पहले 8710 लाख और 60 लाख थी। एक मुकदमा है।
बलिया नगर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शिवदास वर्मा उर्फ मदन वर्मा भी करोड़पति है। उनके साथ लगभग तीन करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास 29.20 लाख और पत्नी के पास 29.61 लाख की चल संपत्ति हैं। चलने के लिए सफारी गाड़ी है। बांसडीह से बसपा प्रत्याशी मानती राजभर ट्रैक्टर, बाइक के आभूषणों की स्वामी हैं। उनके ऊपर एक मुकदमा भी दर्ज है। 28.75 लाख की चल और 47.50 लाख की अचल संपत्ति है।
पढ़ेंः बलिया में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं बसपा के उमाशंकर, पिछली बार से घट गई चल संपत्ति
भाजपा से टिकट कटने के बाद बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने वीआईपी पार्टी के सिंबल से नामांकन किया। नामांकन के बाद शुक्रवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह भाजपा पर आक्रामक दिखे। कहा कि आज कहीं ना कहीं प्रजातंत्र दुर्बल पड़ गया है। दुर्बल प्रजातंत्र को बचाने के लिए मुझे नाव (वीआईपी का चुनाव चिह्न) की सवारी करनी पड़ी हैं। त्रेता युग में भी भगवान राम को भी समाज की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ी तो नाव का सहारा लिया था।
कहा कि भाजपा में स्वाभिमानी सवर्णों का कोई स्थान नहीं है, पैरे छूने वालों का स्थान है। कहा कि बैरिया में भाजपा चौथे स्थान पर रहेगी। चाटुकारिता करने वाले लोगों को राजनिति में आगे बढ़ाकर कभी प्रजातंत्र को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता है। मैं बलिया के सांसद मस्त के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लडूंगा और दिखाउंगा द्वाबा की धरती पर बलिया का चरित्र का कीमत क्या है।