गुरुवार को करीब 33 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। शुक्रवार को ही आनंद स्वरूप शुक्ल, दयाशंकर सिंह समेत कई प्रत्याशी नामांकन करने के लिए पहुंचे हैं। भाजपा ने इस बार कुछ चुनिंदा विधायकों के ही टिकट काटे हैं। इनमें सुरेंद्र सिंह भी शामिल हैं।
समर्थकों के साथ सुरेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सुरेंद्र सिंह की जगह मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को बलिया की बैरिया सीट से मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद से ही सुरेंद्र सिंह ने बगावती रुख अख्तियार कर लिया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा में मेरे साथ धोखा हुआ है। नौ सर्वे में मेरी रिपोर्ट सही थी। भू-माफिया को जमीन कब्जा करने नहीं दिया तो मेरा टिकट काट दिया गया। कहा कि द्वाबा से भाजपा की जमानत जब्त करा दूंगा।