फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से दो झोपड़ियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मासूमपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो रिहायशी झोपड़ी सहित उसमें रखा अनाज, कपड़ा सहित हजारों रुपए की नगदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मासूमपुर में बुधवार की शाम सभी औरतें और पुरुष छठ पर्व को मनाने घाट पर गए हुए थे। अचानक ओम प्रकाश गोंड व जयराम गोंड पुत्र मुन्नीलाल गोंड की झोपड़ी के ऊपर से गए विद्युत तार टूट गया। तार से निकली चिंगारी के कारण ओम प्रकाश गोड़ के रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ ही पाते की उनके भाई जयराम गोड़ की रिहायशी झोपड़ी में भी आग पकड़ ली। आसपास के लोग द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। त। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस जब तक पहुंची तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें