फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में करंट से दो की मौत: टेंट के खंबे की चपेट में आने से गई युवक की जान, अधेड़ हुआ पंखे का प्लग लगाते समय शिकार

Sat, 16 Oct 2021 07:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार को एक 22 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, फेफना थाना क्षेत्र के कल्यानीपुर में शुक्रवार की रात पंखा का प्लग लगाते समय 55 वर्षीय व्यक्ति करंट की जद में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं।

विज्ञापन


दुबहर थाना क्षेत्र के छपरा निवासी अंजनी कुमार पाठक(22) पुत्र रामजी पाठक मां काली जी के मंदिर पर 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन संपन्न कराने के बाद रात 8 बजे मंदिर पर का सामान सुरक्षित कर रहा था। तभी टेंट के खंभे में करंट आ गया। इसकी जद में आने के कारण उनकी मौत हो गई।

अंजनी काफी मिलनसार एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। इस घटना से पूरे क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं। शुक्रवार की सुबह शिवरामपुर घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि उनके पिता रामजी पाठक ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फेफना थाना क्षेत्र के कल्यानीपुर गांव में शुक्रवार की रात पंखे का प्लग लगते समय करेंट की जद में आने से 55 वर्षीय गंगा राजभर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें