बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के प्यार में पड़े दो भाई सोमवार की शाम आपस में ही भिड़ गए। छोटे भाई को अपनी प्रेमिका को बड़े भाई के साथ देखना पसंद नहीं था। युवती द्वारा बड़े भाई से इकरार के बाद छोटे भाई ने अपना आपा खो दिया और बड़े भाई से भिड़ गया। परिजनों ने दोनों के बीच झगड़ा छुड़ाकर घायल छोटे भाई का इलाज कराया।
वहीं बुधवार की सुबह वह युवक गांव के पोखरे पर गया और अपनी गर्दन को चाकू से काट लिया। उसे गर्दन काटते देख किसी ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में उसे भीमपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के दो भाइयों का एक ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं लेकिन लॉकडॉउन में घर पर ही हैं। पीड़ित के पिता के अनुसार छोटे भाई का प्रेम-पसंग लड़की से चल रहा था। उसी लड़की से बड़े भाई का भी संबंध था। ये बात छोटे को जैसे ही पता चला तो बड़े भाई से झगड़ा किया। फिर लड़की से पूछा तो लड़की ने बड़े भाई से प्यार की बात कही। जिसके बाद छोटे भाई ने घर जाकर ब्लेड से गर्दन पर सात बार वार करके खुद को लहूलुहान कर लिया।