फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीकू वार्ड का सांसद व मंत्री ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
जिला अस्पताल के पीकू वार्ड का फीता काटकर शुभारंभ करते राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल व सांसद वीर? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल के नए भवन के ऊपरी तल पर स्थापित पीकू (पेडियट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) का उद्घाटन बुधवार को मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने फीता काटकर और पर्दा हटाकर किया।
विज्ञापन

बता दें कि जिला अस्पताल के नए भवन में स्थापित पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में कुल 36 बेड हैं। इसमें सामान्य छह बेड स्थापित हैं। जबकि तीन वेंटिलेटर और 27 आईसीयू बेड स्थापित हैं। पीकू वार्ड में स्थापित सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है। इस पीकू वार्ड में एक माह से लेकर 18 साल तक के बच्चों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा। पीकू वार्ड में भर्ती बच्चों की देखभाल के लिए तीन चिकित्सक, चार स्टॉफ नर्स, तीन वार्ड ब्वॉय एवं तीन स्वीपर की तैनाती तीन शिफ्ट में की गई है। पीकू वार्ड को चार चांद लगाने में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा एक करोड़ 76 लाख रुपए के सामान उपलब्ध कराया गया है। इसमें वेंटिलेटर, बेड, ऑक्सीजन आदि शामिल हैं। इसके अलावा, पीकू वार्ड के दीवारों पर बच्चों के मनोरंजन और पसंदीदा एक से बढ़कर एक चित्रकारी की गई है, जो बच्चों को अपने आप आकर्षित करेगी। इस मौके पर सीएमएस डॉ. बीपी सिंह, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. विनेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें