नगर पंचायत के वार्ड पांच में शनिवार रात बिजली की शॉर्टसर्किट से लगी आग से तीन मड़ई सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार खुले आसमां के नीचे जीवन ज्ञापन करने पर मजबूर हो गए हैं।
शनिवार की रात कन्हैया पुत्र परशुराम राजभर खाना खाकर सपरिवार सो गए थे। रात्रि में लगभग 11 बजे गर्मी महसूस होने पर नींद टूटी। देखा तो मड़ई जल रही थी। भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। मड़ई में रखे 25 सौ रुपया नगद, दो साइकिल, कपड़े एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया। अध्यक्ष प्रतिनिधी पंकज सिह ने पीड़ितों को राहत सामग्री दी।