फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के बारे में पता लगाने निकले गीतकार शांतनु बलिया पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीवुड के गीतकार शांतनु मोइत्रा रविवार को बलिया पहुंचे। यहां माल्देपुर मोड़ पर स्थानीय लोगों से गंगा के बारे में बातचीत की। उन्होंने यात्रा के बारे में बताया कि गंगा के बारे में किताबों में बहुत लिखा है, लेकिन समाज के लोग इसे क्यों पवित्र मानते हैं, यह जानने के लिए ही वह साइकिल यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए रास्ते में उनके स्वजनों के माध्यम से तस्वीरें जुटा कर गंगासागर में तुलसी संग प्रवाहित करेंगे। इसके साथ ही वह गंगा किनारे बसे लोगों पर एक म्यूजिकल डाक्यूमेंट्री तैयार करेंगे। कहा कि बॉलीवुड के गायकों की आवाज से सजाकर इसे सांग आफ रिवर बनाया जाएगा। पूछने पर बताया कि बॉलीवुड की परिणिता, थ्री इडियेट्स, लगे रहो मुन्ना भाई, एकलव्य, राजनीति, मद्रास कैफे व पीके जैसी फिल्मों में अपने गीतों की बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। वह 10 अक्तूबर से गंगोत्री से गंगासागर तक साइकिल यात्रा पर निकले हैं। बताया कि उनके साथ 15 सदस्यीय टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें