खेजुरी मोड़ के पास से बृहस्पतिवार को मनियर पुलिस, साइबर सेल व एसओजी की संयुक्त टीम ने आनलाइन ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार की संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता संदीप कुमार भारती निवासी ग्राम अहिरौली पांडेय थाना मनियर, अशोक सिंह निवासी ग्राम पनिचा थाना मनियर तथा मनोज भारती निवासी ग्राम अहिरौली पांडेय थाना मनियर बताया। अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों ने मोती लाल राम निवासी अहिरौली पांडेय थाना मनियर का मोबाइल चार मई 2021 को चुराकर फर्जी यूपीआई बनाकर उसके खाते से सात लाख 670 रुपये निकालकर आपस में बांट लिये थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजीव सिंह, साइबर सेल प्रभारी बीरेंद्र कुमार मिश्र, उप निरीक्षक संजय सरोज, कां अमरनाथ मिश्र, कां राकेश यादव आदि रहे।