बलिया। शासन की ओर से जनपद में तीन पुलियों और एप्रोच रोड के निर्माण को पूरा करने के लिए 118.07 रुपये की धनराशि और जारी की गई है। इन पुलियों का निर्माण वर्ष 2020 में शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के पास है।
नाबार्ड से वित्तपोषित तीन पुलियों का निर्माण पिछले वर्ष फरवरी में स्वीकृत किया गया था। 110.52 लाख से घघीला गांव के सामने मऊ जनपद की सीमा के ताजपुर इत्यादि गांवों को जोड़ते हुए फरही नाले पर आरसीसी पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, 100.64 लाख से बरौली चकरा मार्ग पर रामनाथ प्राथमिक विद्यालय खरउपुर के सामने मऊ जनपद के समरूहा इत्यादि गांव को जोड़ते हुए बसनहीं नाले पर आरसीसी पुलिया एवं पहुंच मार्ग तथा 126.17 लाख की लागत से चकचमरही और सरायभारती में गांव के बीच पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।