फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों संग की बैठक, मंडलायुक्त ने भी दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र से संबंधित जानकारी ली। विशेषकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव से संबंधित जो भी दिशा-निर्देश मिल रहे हैं, उसको प्राथमिकता पर अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। थाना प्रभारियों को पाबंदी आदि शांति व्यवस्था से संबंधित तैयारी पूरी कर लेने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, सभी एसडीएम, सभी थाना प्रभारी रहे।
उधर, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने रसड़ा तहसील सभागार में मंगलवार को विधान सभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा भी की। निर्वाचन नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत कुछ बूथों पर प्राप्त दावे व आपत्तियों को भी देखा और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर हाल में सभी पात्रों के नाम मतदाता सूची में रहे। वहीं अपात्रों का नाम सूची से हटाने के सख्त निर्देश दिए। हर बूथ पर अधिकारी भ्रमण कर यह देख लें कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं। बैठक में जिलाधिकारी अदिति सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी रसड़ा दीपशिखा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें