फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के घर हुई चोरी का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों में रोष, दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। अखिल भारतीय व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार की सुबह जल्पा मंदिर परिसर सिकंदरपुर में संपन्न हुई। जिसमें पूर्व विधायक के घर हुई भीषण चोरी का खुलासा नहीं होने पर रोष जताया गया। चेताया कि तत्काल खुलासा करते हुए चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुलिसिया कार्यप्रणाली के विरूद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि भाजपा की सरकार में आम जनता तो दूर जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में पुलिस आम जनता की रक्षा कैसे करेगी? उन्होंने पूर्व विधायक भगवान पाठक के यहां दो दिन पूर्व हुई भीषण चोरी में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर व्यापार मंडल की ओर से कड़े शब्दों में रोष व्यक्त किया। व्यापारियों ने चेताया कि अगर चोरी का खुलासा व चोरों को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापार मंडल बड़े पैमाने पर पुलिसिया कार्यप्रणाली के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसके पूर्व व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी के नेतृत्व में व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल सिकंदरपुर नगर के उपाध्याय कॉलोनी मिल्की मोहल्ला स्थित पूर्व विधायक भगवान पाठक के घर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। इस मौके पर डॉ उमेश चंद्र, प्रमोद गुप्ता, गौरी शंकर वर्मा, मनोज कुमार, संतोष चौहान, विश्वजीत राय, कृष्णा शर्मा, संजय जायसवाल, उमाशंकर राजभर व राजेश राम आदि रहे। अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान व संचालन मनोज गिरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें