बलिया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के सदस्यों ने सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के खातों में धनराशि प्रेषण के लिए डीबीटी प्रक्रिया का विरोध करते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ को संबोधित ज्ञापन बीएसए के स्टेनो संजय कुंवर को सौंपा। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष अजीत प्रताप ने उल्लेख किया है कि विभागीय कार्य के लिए विभाग द्वारा कोई भी संसाधन जैसे एंड्राइड मोबाइल, लैपटॉप, सिम, नेट आदि की सुविधा अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिससे कार्य पूर्ण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि विभाग द्वारा कार्य में लापरवाही के लिए दंडात्मक कार्रवाई जैसे वेतन वृद्धि रोकने, तुरंत ट्रांसफर, वेतन रोकने आदि का भय दिखाया जा रहा है, जो किसी भी परिस्थिति में शिक्षकों को स्वीकार नहीं है।
महामंत्री रफीउल्लाह ने कहा कि जब तक कंप्यूटर संचालन का प्रशिक्षण नहीं कराया जाता है तब तक किसी कंप्यूटर कंप्यूटरीकृत ऑनलाइन कार्य का शिक्षक संघ विरोध करेगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से रामनाथ जी, नागेन्द्र श्रीवास्तव, अरुण कुमार तिवारी, अनिल सिंह, मंगला यादव, नन्दलाल, अमरनाथ, हरिमोहन सिंह, लालजी, उपेन्द्र घूसिया, लव कुमार, कृष्ण कान्त यादव, जयप्रकाश मौर्य, अशोक यादव, आदि