फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के छात्र-छात्रा संग शिक्षकों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के तहत शुक्रवार को पर्यवेक्षक की देखरेख में सुदर्शन सिंह इंटर कॉलेज बहुआरा के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों, अध्यापकों और प्रधानाचार्य का परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

बता दें कि भारत सरकार ने स्कूलों में बच्चों, अध्यापक और प्रधानाचार्य की उपलब्धि के सर्वे का काम सीबीएसई के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है। इसके क्रम में सुदर्शन सिंह इंटर कॉलेज में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर से आए पर्यवेक्षक अरविंद कुमार पांडेय की देखरेख में परीक्षा ली गई। इस क्रम में विद्यालय के कक्षा 10वीं के 585 छात्रों की जांचकर रजिस्टर के माध्यम से हर 20वें परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठाया गया। इसमें 15 छात्र और 15 छात्रा चयनित हुए। कुल 30 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसके बाद, 10वीं कक्षा में पढ़ाने वाले अध्यापक नागेंद्र सिंह, मनीष मिश्र, सुरजीत मौर्य, मनोज का टेस्ट लिया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि भूषण मिश्र का टेस्ट हुआ। पर्यवेक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि टेस्ट की गई कॉपी जिला प्रभारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें