फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के सुमित ने बरेली के शैतान को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अलावलपुर गांव में स्व.रामलाल(पहलवान)की स्मृति में राज्य स्तरीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को किया। जिसमें प्रदेश के कई जनपदों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच देख उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुश्ती में बरेली के पहलवान शैतान सिंह को बलिया के पहलवान सुमित ने चित कर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। वहीं पूर्व जिला केशरी बलिया राहुल व वर्तमान जिला केशरी अयोध्या(हनुमान गढ़ी) नागेंद्र(अयोध्या) व छोटू(बलिया),गोलू(जौनपुर)व राममनोहर (मऊ),राहुल (गाजीपुर)व जयप्रकाश(बलिया), आजाद(बलिया) तथा अरविंद(जौनपुर)के मध्य हुई रोचक कुश्ती बराबरी पर रही। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से पहलवानों को प्रेरणा मिलती है। इससे युवा पहलवानी की ओर स्वत: आकर्षित होते हैं। कहा कि कुश्ती से तन व मन दोनों मजबूत रहने के साथ शरीर स्वस्थ बना रहता है। वहीं आयोजक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज की अच्छी चीजें जीवंत रखने वाले आयोजकों की मदद से हम स्वस्थ भारत की कल्पना को साकार कर सकते हैं। संचालन प्रभुनाथ यादव( पहलवान) ने किया। वहीं उद्घोषक के रूप में हरिवंश पहलवान रहे। इस मौके पर संतोष यादव,जिला अध्यक्ष कुश्ती संघ प्रभु नारायण यादव,धर्मेंद्र,विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें