फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा के लिए रहेंगे पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी चार दिन बाद 23 जनवरी को होगी। प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए 130 अधिकारी तैनात किए हैं। परीक्षा में 41659 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉक्टर ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि यूपी टीईटी बीते वर्ष 28 नवंबर को थी, लेकिन पेपर लीक हो जाने के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। अब परीक्षा 23 जनवरी को प्रस्तावित है। प्राथमिक स्तर परीक्षा 42 केंद्रों पर प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक होगी, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर परीक्षा 20 केंद्रों पर द्वितीय पाली में ढाई से शाम पांच बजे तक होगी। प्रशासन ने केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीआईओएस ने बताया कि दोनों पाली में कुल 41659 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें प्राथमिक स्तर परीक्षा के 25584 अभ्यर्थी तथा उच्च प्राथमिक स्तर परीक्षा के 16075 अभ्यर्थी हैं। बताया कि डीएम आईवी सिंह के निर्देशन में व्यवस्था हो रही है। परीक्षा की तैयारी अपडेट हैं। परीक्षा केंद्रों का पुन: परीक्षण हो गया है।
---
ये है निगरानी में लगी अधिकारियों की टीम
यूपी टीईटी की निगरानी के लिए 110 अधिकारी लगाए गए हैं। सीडीओ, एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं राजस्व को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। तहसीलों के एसडीएम समेत 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट है। जिला स्तरीय 84 अधिकारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट है। प्रशासन तथा शिक्षा विभाग की ओर से हर केंद्र पर एक एक पर्यवेक्षक रहेगा। इस प्रकार कुल 42 पर्यवेक्षक है। डीआईओएस डॉ. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि चार सचल दल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें