फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव को लेकर भड़के सपाई, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील क्षेत्र के जलजमाव से जूझ रहे दर्जनों गांव को निजात दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को एसडीएम अभय सिंह को पत्रक देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कहा कि तत्काल जलजमाव से मुक्ति नहीं दिलाई गई तो खरीफ की फसल तो नष्ट हो ही गई है। रबी की बुवाई भी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

बैरिया तहसील के जमधरावा, बघमरिया, भाखर, दल छपरा, श्रीनगर ,छेड़ी, चौबे छपरा, करमानपुर, केवां, बलिहार, पियरौटा, गंगा पांडे के टोला, नारायणगढ़, दलपतपुर, इब्राहिमाबाद, टोला फतेराय, चांददियर, लक्ष्मण छपरा, शोभा छपरा, सुकरौली, टोला बाज राय, टोला फकरु राय, टोला संसार राय, धतूरी टोला, दोकटी, दलन छपरा, मुरली छपरा सहित तीन दर्जन गांव के हजारों एकड़ खेत अभी भी यमुना ड्रेन व सीवेज के पानी से डूबा है। प्रशासन जलजमाव की स्थिति से निजात दिलाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
सपा महासचिव अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को पत्रक दिया। उमेश यादव, शैलेश सिंह, संजय कुमार नट, रामभला यादव, चंद्रशेखर यादव, वीरेंद्र यादव, दिनेश यादव, रविंद्र यादव ने कहा कि अगर एक सप्ताह में जलजमाव समाप्त कराने के लिए कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूर होकर पार्टी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें